Breaking News in Hindi

मुकेश नायक का भाजपा पर हमला, बोले- पहले चरण में ही खोखला निकला दावा, बड़बोलेपन और झूठ का सहारा लेते हैं

मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। प्रथम चरण के लोकसभा चुनाव के बाद मतदान प्रतिशत को लेकर जो आंकड़े सामने आए हैं। उसे लेकर कांग्रेस हमलावर नज़र आ रही है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने को लेकर जो दावा किया था वह पहले चरण के मतदान में खोखला साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव से इस बार मतदान प्रतिशत में कमी आई है। नायक ने कहा कि देश की जनता बेलगाम बीजेपी पर अंकुश लगाकर उन्हें नियंत्रित करने के लिए अपना मन बना चुकी है। नायक ने कहा कि बीजेपी बड़बोलेपन और झूठ का सहारा लेती है। दबाव में लाकर कांग्रेस के नेताओं को बीजेपी में शामिल करवाया जा रहा है। जिससे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में उदासी छाई हुई है। उनका कहना कि अब जिनको बीजेपी ज्वाइन कराई है। उन्हीं से काम करवा ले।

नायक ने कहा कि पहले चरण के चुनाव में कांग्रेस की स्थिति बहुत अच्छी है। प्रशासन के दबाव के बीच भी कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्साह के साथ काम कर रहे हैं। छिंदवाड़ा, मंडला, सीधी की सीट पर 100 प्रतिशत जीत रहे है। नायक ने कहा कि अन्य सीट पर भी बराबरी का मुकाबला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....