Breaking News in Hindi

मुख्तार, अतीक और शहाबुद्दीन… वोट की अपील करते हुए ये क्या कह गए सपा उम्मीदवार बर्क, FIR दर्ज

लोकसभा चुनाव के दो चरण हो चुके हैं और तीसरे चरण की तैयारी जोरों पर है. मतदान की तारीख नजदीक आती देख उम्मीदवार वोटर्स को अपनी और खींचने का हर तरीका अपना रहे हैं. पश्चिम उत्तर प्रदेश की संभल लोकसभा सीट से सपा नेता जियाउर्रहमान ने वोट मांगने के लिए अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, शहाबुद्दीन और जेल बंद आजम खां को याद किया है. बता दें कि अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी और शहाबुद्दीन पर कई अपराधिक मुकदमें दर्ज थे. मगर, संभल में सपा नेता ने एक वर्ग विशेष से उनकी कुर्बानी को याद रखने की अपील की है.

संभल से सांसद उम्मीदवार और शफीकुर्रहमान बर्क के पौते जियाउर्रहमान बर्क ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोगों से कहा, “BJP पार्टी ने मुख्तार साहब, अतीक अहमद और शहाबुद्दीन साहब पर जेल में जुल्म किया है. आप लोगों को उनकी कुर्बानी जाया नहीं होने देनी है और आने वाली 7 तारीख को ऐसे वोट करना है कि इस भाजपा सरकार का सफाया हो जाए.”

अखिलेश के मंच से भी ‘माफियाओं’ के गुणगान

जियाउर्रहमान के चुनाव प्रचार में एक बार नहीं बल्कि कई बार ‘माफियाओं’ के नाम पर वोट मांगे गए हैं. 28 अप्रैल को अखिलेश यादव की जनसभा के दौरान मुरादाबाद सपा के जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान ने भी मंच से बोलते हुए लोगों से अपील की कि वो शहाबुद्दीन, अतीक, अशरफ और मुख्तार अंसारी को याद करते हुए वोट करें. हालांकि मोहम्मद उस्मान के भाषण में मणिपुर, किसान, महंगाई आदी का भी जिक्र किया गया था.

विवादित भाषण पर हुई FIR

संभल लोकसभा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क के विवादित बयान पर FST टीम प्रभारी हरिशंकर प्रसाद ने कोतवाली में सपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. इसमें कहा गया कि सपा प्रत्याशी ने बिना अनुमति चुनावी सभा कर अपने संबोधन में अपराधियों को नायक के रूप में दिखाया. उनके भाषण से क्षेत्र में शांति व्यावस्था बिगड़ सकती है. कोतवाल पवन कुमार ने मीडिया को बताया कि शिकायत के बाद जियाउर्रहमान पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन