Breaking News in Hindi

राहुल गांधी को ‘साहिबजादे’ कहने से पहले सोचें PM… शरद पवार ने किया पलटवार

लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों में संग्राम छिड़ा है. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानों के तीर चल रहे हैं, इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मोदी में भी जुबानी जंग छिड़ी है. इसी दौरान राहुल गांधी को शहजादे कहे जाने पर एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है. शरद पवार ने कहा कि राहुल गांधी को शहजादे कहना ठीक नहीं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को राहुल गांधी की आलोचना करते समय जरा विचार करना चाहिए. शरद पवार ने राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा का भी हवाला दिया और कहा कि सत्ता कभी किसी एक हाथ में नहीं रहती.

शरद पवार ने कहा कि राहुल गांधी का परिवार तीन पीढ़ियों से देश के लिए लड़ाई लड़ रहा है. इस परिवार ने देश के लोकतंत्र को मजबूत करने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि राहुल के परिवार ने देश के लिए कुर्बानी दी है. पहले इंदिरा गांधी की हत्या की गई, फिर उनके पिता राजीव गांधी की हत्या कर दी गई. पिता और दादी ने देश के लिए बलिदान दिया. शरद पवार ने रोष प्रकट किया कि अब वे राहुल गांधी से पूछते हैं कि साहिबजादे क्या करेंगे?

राहुल पर ऐसे शब्दों को बचें प्रधानमंत्री- पवार

शरद पवार ने कहा कि कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली है. जनता के सवालों को करीब से जाना समझा है. लेकिन नरेंद्र मोदी इस पर बात करने के बजाय कुछ भी बोलते हैं. उन्होंने कहा कि राजनीति में आलोचना अलग बात है के लेकिन ऐसे शब्दों के प्रयोग से बचना चाहिए.

महंगाई, रोजगार पर फोकस करें- शरद पवार

शरद पवार ने कहा कि पीएम मोदी को ऐसे शब्दों से बचना चाहिए. उन्हें तो किसानों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए, लोगों को महंगाई और बेरोजगारी से बचाना चाहिए, लेकिन अफसोस कि इस पर नहीं बोलते हैं. एनसीपी प्रमुख ने कहा कि सत्ता का दुरुपयोग ठीक नहीं. सत्ता का उद्देश्य जनहित की सेवा करना है. शरद पवार ने कहा कि आज शासक इस बात को भूल गए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप