Breaking News in Hindi

मुख्यमंत्री को जेल में धीमी मौत दी जा रही… केजरीवाल को लेकर AAP का बड़ा आरोप

शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बढ़ते शुगर लेवल को लेकर सियासत गर्म हो गई है. बीजेपी जेल में बंद केजरीवाल के डाइट चार्ट को लेकर लगातार हमला बोल रही है. शनिवार को आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी के साथ-साथ तिहाड़ जेल प्रशासन, दिल्ली के उपराज्यपाल पर गंभीर आरोप लगाया है.

सौरभ भारद्वाज ने तिहाड़ प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल को धीमी मौत दी जा रही है. जब उनका शुगर लेवल ऊपर जाएगा तो नसों पर असर पड़ेगा. किडनी खराब हो सकती है. उन्होंने कहा कि जो केजरीवाल को लेकर जो बातें मीडिया में कही जा रही हैं, ये बातें सब 20-22 साल से जानते हैं कि उन्हें डायबिटीज है.

उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री जिसने दिल्ली के अंदर स्वास्थ्य की सारी सुविधाएं मुफ्त में ही, आज उस चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल में दवा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है जबकि सामान्य व्यक्ति को जेल में दवा दी जाती है.

AAP ने सीएम को इंसुलिन नहीं देने का लगाया आरोप

भारद्वाज ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बार-बार डॉक्टरों को इंसुलिन के लिए कह रहे हैं लेकिन वो दे नहीं रहे हैं. जेल प्रशासन ने मना कर दिया तो मुख्यमंत्री को कोर्ट में अर्जी लगानी पड़ी और जेल प्रशासन की तरफ से, LG की तरफ से खबरें प्लांट की जा रही है. जो जेल प्रशासन मुख्यमंत्री के खिलाफ खबरें प्लांट कर रहे हैं वहां मुख्यमंत्री कैसे सुरक्षित हैं.

आप नेता ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री डॉक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर लेते तो इससे बीजेपी का क्या बिगड़ जाएगा. वीडियो कॉल की तो मॉनिटरिंग भी होती है. जो लोग शुगर की बीमारी से ग्रसित हैं उन्हें इसकी गंभीरता के बारे में पता है. शुगर लेवल ऊपर जाएगा तो नशों पर बुरा असर पड़ेगा.

जेल के डीजी उपराज्यपाल से क्यों मिल रहे? AAP का सवाल

वहीं, एलजी की ओर से रिपोर्ट मांगे के जाने के सवाल पर भारद्वाज ने कहा कि जेल के डीजी उपराज्यपाल से क्यों मिल रहे हैं. ये सब क्या हो रहा है सब जानते हैं. इतना कोई कभी नहीं गिरा. आम आदमी पार्टी की ओर से यह टिप्पणी दिल्ली की एक अदालत द्वारा जेल के अंदर इंसुलिन और केजरीवाल के डॉक्टर के परामर्श की मांग वाली आप की याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रखने के एक दिन बाद आई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप