Breaking News in Hindi

‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल के कोट्टायम में चुनावी सभा संबोधित की. इसमें उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. कहा कि पीएम मोदी अपने भाषण में वन नेशन, वन लैंग्वेज और वन रिलिजन की बात करते हैं. इस पर मुझे आश्चर्य होता है कि आखिर वो कैसे ऐसा कह सकते हैं.

सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम की वन नेशन, वन लैंग्वेज और वन रिलिजन की सोच हैरान करती है. आखिर आप तमिल के लोगों से कैसे कह सकते हैं कि आप तमिल मत बोलिए. बंगाल के लोगों से कैसे कह सकते हैं कि बंगाली मत बोलो. बीजेपी यही सब करती है. जहां मौका मिलता है, देश को बांटने का काम करती है.

‘न भर्तियां, न रोजगार, हर पेपर लीक है…’

इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने पोस्ट करके भी बीजेपी को घेरा है. एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘न भर्तियां, न रोजगार, हर पेपर लीक है. कुछ भी नहीं ठीक है क्योंकि देश का प्रधानमंत्री वीक है’

‘देश तभी मजबूत बनेगा, जब नींव मजबूत हो’

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, कांग्रेस का लक्ष्य जल, जंगल और जमीन की रक्षा ही नहीं बल्कि आधुनिक भारत के निर्माण में आदिवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करना भी है. आदिवासी समाज को समर्पित हमारे यह 6 संकल्प संसाधनों की लूट को रोककर आदिवासियों के अधिकारों का कवच बनेंगे. देश तभी मजबूत बनेगा, जब नींव मजबूत हो.

बताते चलें कि राहुल गांधी अपनी चुनावी सभाओं में लगातार पीएम मोदी पर हमलावर दिख रहे हैं. बीते दिनों उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी कभी हवाई जहाज में उड़ते हैं तो कभी समुद्र के नीचे जाते हैं. राम मंदिर के उद्घाटन में पीएम ने राष्ट्रपति को अयोध्या आने से मना कर दिया. पीएम ने हमारे देश की आदिवासी राष्ट्रपति का अपमान किया गया है. मोदी जी अरबपतियों के लिए काम करते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...