Breaking News in Hindi

मुरैना में युवक का तालाब के किनारे बोरी में बंद मिला शव, परिजनों ने पहचाना, पत्नी बोली यह हमारे पति नहीं हैं

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बिचोला गांव के रहने वाले एक युवक का शव बोरी में बंद मिला है। छर्रा गांव के तालाब में शव मिला लोगों ने इसकी सूचना नूराबाद थाना पुलिस को दी, पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम के बाद पहचान करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। लेकिन मृतक की पत्नी अपने पति के शव को पहचानने से इनकार कर रही है यह मामला भी पेचीदा हो गया है।

पुलिस ने डीएनए टेस्ट कराने के साथ ही हर एंगल पर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह शव शुक्रवार को मिला था, मुरैना जिले के नूराबाद क्षेत्र में आने वाले बिचोला गांव के रहने वाले मनोज का शव छर्रा गांव के तालाब किनारे बोरी में बंद मिला स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना नूराबाद थाना पुलिस को दी थी।

 नूराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को पहचान लिया लेकिन मृतक की पत्नी ने पति के शव को पहचानने से साफ इनकार कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले का निराकरण करने के लिए डीएनए टेस्ट कराया है, अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...