Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

CM मोहन के काफिले से टकराया ऑटो, बड़ा हादसा टला, 4 घायल

राजगढ़ : राजगढ़ में सीएम मोहन यादव के काफिले के साथ बड़ा हादसा हो गया। जहां सवारियों से भरा ऑटो उनके काफिले की गाड़ी से टकरा गया। हादसे में एक ही परिवार के 4 लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए सारंगपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। गनिमत रही कि काफिले के साथ बड़ा हादसा नहीं हुआ। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही सीएम मोहन ने काफिला रुकवाया और घायलों के इलाज का बंदोवस्त करवाया।

दरअसल, सीएम मोहन का रविवार को शाजापुर दौरा था। भारी बारिश के चलते सीएम मोहन हेलीकॉप्टर से न होकर सड़क मार्ग से निकले। सीएम के सड़क मार्ग से जाने की सूचना पर भोपाल, सीहोर, राजगढ़ और शाजापुर जिले के प्रशासन एक्टिव मोड में आ गया। तभी राजगढ़ जिले के सारंगपुर से 4 किलोमीटर दूर एक ऑटो काफिले की गाड़ी से टकरा गया।  इस हादसे में ऑटो में सवार एक परिवार घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सीएम मोहन ने काफिला रुकवा कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने राजगढ़ पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा और कलेक्टर महीप किशोर तेजस्वी को घायलों को तुरंत सारंगपुर सिविल अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायल खतरे से बाहर बताए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.