Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

मूंगफली की कमी से तेल मिलें बंद, दाम में लगातार बढ़ोतरी

इंदौर। मूंगफली की किल्लत की वजह से गुजरात और मध्य प्रदेश की कई मिलें बंद हो गई हैं। जो चल रही हैं वो भी बंद होने के कगार पर हैं। तेल व्यवसायी राजेंद्र दम्माणी का कहना है कि प्लांटों में भी मूंगफली तेल का स्टाक कमजोर है। इससे बाजारों में दामों में एकतफा तेजी की स्थिति बनी हुई है। पिछले एक सप्ताह में मूंगफली तेल के दाम थोक में करीब 100-130 रुपये प्रति दस किलो पर उछल चुके है।

9 सितंबर को थोक में मूंगफली तेल 1750 रुपये प्रति दस किलो बिका था। 16 सितंबर तक बढ़कर 1850-1880 रुपये प्रति दस किलो पर पहुंच गया। हालांकि, इतने ऊंचे दामों पर मूंगफली तेल की मांग अटकने लगी है। ऐसे में इन दामों पर ज्यादा तेजी नजर नहीं आ रही है, लेकिन मंदी की उम्मीद भी कम है। दूसरी ओर अगस्त में अमेरिकी प्रोसेसर्स ने 161.453 मिलियन बुशेल्स सोयाबीन की क्रशिंग की, जुलाई की तुलना में क्रशिंग 3.8 प्रतिशत कमजोर है।

अगस्त के अंत में अमेरिका का सोया तेल स्टाक गिरकर छह साल के निचले स्तर 1.250 बिलियन पाउंड्स पंहुच गया था। सीबीओटी सोया तेल इस सप्ताह 0.76 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ, वहीं सोयाबीन वायदा में 0.67 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। अर्जेंटीना सोया तेल बेसिस में मजबूती है वहीं एफओबी भाव 75 डालर प्रति टन (6 रुपये प्रति किलो) मजबूत हुआ। सोया तेल में भी मांग अच्छी रहने से भाव मजबूती पर टिके हुए हैं।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1850-1880, मुंबई मूंगफली तेल 1800, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 895, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 845, इंदौर पाम 890, मुंबई सोया रिफाइंड 890, मुंबई पाम तेल 820, राजकोट तेलिया 2950, गुजरात लूज 1850, कपास्या तेल इंदौर 825 रुपये।

प्लांटों में सोयाबीन के दाम – केएन एग्री 5000, एमएस साल्वेक्स 5075, प्रकाश 5090, रामा 4925, लक्ष्मी 4900, सांवरिया 5075, नीमच प्रोटीन 5100, स्नेहिल 5075, विप्पी 5020, अवी एग्रो 5050, धानुका 5100, रुचि 5025, प्रेस्टीज 5050, बंसल 5025 रुपये प्रति क्विंटल।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 1975, देवास 1975, उज्जैन 1975, खंडवा 1950, बुरहानपुर 1950, अकोला 2900 रुपये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.