Breaking News in Hindi

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए खुशखबरी, लर्निंग सेंटर में मिलेंगे नोट्स

जबलपुर। पुलिस लाइंस में लर्निंग सेंटर का शुभांरभ किया गया। एडीजीपी उमेश जोगा, डीआइजी आरआरएस परिहार और एसपी टीके विद्यार्थी ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस सेंटर में पुलिस अधिकारियों और जवानों के बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों को कम्पयूटर और आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्स के बारे में भी जानकारी मिलती है।

अधिकारियों और जवानों के बच्चे पढ़ाई के साथ खेल और अन्य विधाएं सीख रहे हैं

एडीजीपी जोगा ने बताया कि पुलिस अधिकारियों और जवानों के बच्चों के शैक्षणिक विकास व कम्प्यूटर ज्ञान के साथ ही स्पोर्ट्स एकेडमिक विंग, इंग्लिश स्पीकिंग, बच्चों के कैरियर एवं मोटिवेशनल से संबंधिल लाईब्रेरी, म्यूजिक, चित्रकारी आदि इस लर्निग सेन्टर में है। इसके पूर्व छटवीं बटालियन में भी लर्निंग सेन्टर शुरू किया गया है, जिसमें छटवीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल के अधिकारियों और जवानों के बच्चे पढ़ाई के साथ खेल और अन्य विधाएं सीख रहे हैं।

कम्यूटर लैब, इंटरनेट कनेक्शन

पुलिस लाइंस के लर्निंग सेंटर में कम्प्यूटर के बेसिक जैसे एमएस वर्ड, एक्सल, पावर प्वाईट, के साथ ही हिंदी, इंग्लिश टायपिंग सीखाई जाएगी। इसके साथ ही यह कम्प्यूटर लैब पूरी तरह से इंटरनेट कनेक्टेड है। लर्निंग सेंटर में 35 लर्निग पैनल, 20 टेबिल सिटिंग, चार कम्प्यूटर, पावर प्वाइंट प्रोजेक्टर की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही विभिन्न विषयों के काउंसलरों से अनुबंध कर पुलिस परिवार के बच्चों की काउंसलिंग की व्यवस्था की गई है। वहीं लाइब्रेरी में प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी से सम्बंधित किताबों के साथ-साथ कोचिंग संस्थानों के एजूकेशनल नोट्स एवं किताबों को रखा जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....