Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

मूर्तियां विसर्जित करने जा रही तीन बहनें, पैर फिसलने से सेप्टिक टैंक में डूब गईं, हुई मौत

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में टैंक में डूबने से तीन बहनों की मौत हो गई है। घटना तमारा गांव की है यह घटना शुक्रवार शाम की है, नाग पंचमी की पूजा के लिए तीनों बहनें टैंक में उतरी थीं। इस दौरान यह हादसा हुआ है ग्रामीणों ने तीनों बहनों के शवों को बाहर निकाला और उसके बाद चीख पुकार मच गई। आपको बता दें कि तमारा गांव में नाग पंचमी पर कपड़े की गुड़िया बनाकर पूजा करने और उन्हें पानी में विसर्जित करने की परंपरा है।

तीन बहनें तन्वी, जानवी और सोनाली गुड़िया को टैंक में विसर्जित कर रही थी। इस दौरान गहराई में चली गई और डूबने से उनकी मौत हो गई, घरवालों को जब बच्ची कहीं नजर नहीं आईं तो उन्होंने ढूंढना शुरू किया टैंक के पास जाकर देखा तो किनारे पर पुतलियां चुनरी और पूजा का सामान पड़ा हुआ था।

तत्काल गहराई में जाकर देखा तो एक बच्ची के बाल दिखाई दिए जिसे पकड़कर बाहर निकाला गया, दोबारा अंदर जाकर ग्रामीणों ने देखा तो दूसरी बच्ची और फिर तीसरी बच्ची भी मिल गई। तीनों ही बच्चियों की मौत हो गई है, इस घटना के बाद परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है और ग्रामीण भी इस घटना से दुखी है। यह घटना गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के तमारा गांव की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.