Breaking News in Hindi

मेडिकल स्टोर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

रतलाम। नाहरपुरा क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर पर 13 वर्षीय किशोरी (छात्रा) के साथ दुकान संचालक के भाई विनोद मेहता द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। माणक चौक पुलिस ने आरोपित 55 वर्षीय विनोद मेहता पुत्र बंशीलाल मेहता निवासी हनुमान रूंडी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार किशोरी की मां ने बुधवार दोपहर में माणक चौक थाने पर रिपोर्ट की है कि उनकी पुत्री कक्षा आठवीं में पढ़ती है। वह तबीयत खराब होने से आज स्कूल नहीं गई थी। दोपहर में उसने कहा कि उसके सिर में दर्द हो रहा है, वह मेडिकल स्टोर से दवा लेकर आती है। इसके बाद वह दवा लेने चली गई, लेकिन काफी देर बाद भी घर लौटकर नहीं आई। वह उसकी तलाश करने निकली, लेकिन पुत्री कहीं दिखाई नहीं दी।

इसी बीच उन्होंने एक परिचित व्यक्ति से पूछा तो उसने बताया कि तुम्हारी पुत्री को प्रकाश मेडिकल स्टोर की दुकान के अंदर जाते हुए देखा था। इस पर मां दुकान पर पहुंची तो दुकान के काउंटर पर कोई दिखाई नहीं दिया। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो दुकान पर काम करने वाला आरोपित विनोद मेहता उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म कर रहा था। चिल्लाने पर आसपास खड़े लोग आए तो आरोपित विनोद मेहता उनकी पुत्री को छोड़कर भाग गया। इसके बाद वह पुत्री को लेकर अपने घर गई तथा पुत्री से जानकारी ली तो उसने बताया कि विनोद मेहता उसे रुपये देता था तथा 26 दिसंबर 2023 से कई बार अपनी दुकान के अंदर बुलाकर उसके साथ गलत काम करता था।

पूछताछ की जा रही है

थाना प्रभारी प्रीति कटारे ने मीडियाकर्मियों को बताया कि पीड़‍िता ने अपने माता-पिता के साथ आकर घटना की जानकारी दी है। पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने उससे दुष्कर्म किया है। वह प्रलोभन देकर दुकान पर बुलाकर गलत काम करता था। आरोपित विनोद मेहता के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे राउंडअप कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वह भी मेडिकल स्टोर पर बैठता था, जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....