Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

‘मेरी आवाज में भद्दी-भद्दी चीजें सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं’, पीएम मोदी ने फेक वीडियो पर किया आगाह

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. उन्होंने सोमवार को कर्नाटक के बागलकोट में एक चुनावी सभा को संबोधित किया है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया. साथ ही साथ उन्होंने कहा कि कहा कि 2024 का चुनाव भारत का भविष्य तय करेगा. इन चुनावों का लक्ष्य एक विकसित भारत, एक आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना और देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में बदलना है. यह आपका वोट ही है सब साकार करने में मदद कर सकता है. हमारा संकल्प भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना है. मोदी का विजन क्लियर है.

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक को भी अपनी लूट का ATM बना लिया है. इतने कम समय में ही इन लोगों ने कर्नाटक का सरकारी खजाना खाली कर दिया है. कांग्रेस का काम सिर्फ देश लूटना है क्या, आप उसे जिम्मेदारी देंगे? केंद्र सरकार के पास सबके भ्रष्टाचार की जानकारी होती है. कांग्रेस कर्नाटक में सरकार नहीं, वसूली गैंग चला रही है.

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि आपके वोट की ताकत मोदी की मजबूती देगी. अवकाश का आनंद लेने वाले भारत का विकास नहीं कर सकते. देश के लिए काम करने के लिए एक विजन की जरूरत होती है. साक्षात्कार के लिए भक्ति की आवश्यकता है. जब कुछ भी मौजूद नहीं होता तो परिणाम शून्य होता है, लेकिन मोदी के मामले में, दृष्टि और आदर्श वाक्य, दोनों स्पष्ट हैं. मोदी 2047 के लिए चौबीसों घंटे काम करते हैं. मेरी आवाज में भद्दी-भद्दी चीजें सोशल मीडिया पर डाली जा रही हैं. मेरा डीपफेक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है, जो ऐसा करते हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी.

कांग्रेस ने बदहाली का जीवन जीने पर मजबूर किया- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 सालों में मोदी ने हर उस वर्ग की चिंता की है, जिसे कांग्रेस ने बदहाली का जीवन जीने पर मजबूर किया था. आज ये लोग एक झटके में गरीबी हटाने का दावा करते हैं, लेकिन इनकी 60 साल की सरकार, इनकी कई पीढ़ियों का काम गवाह है कि वंचित वर्ग के लिए इनकी मानसिकता क्या रही है? करोड़ों परिवार इस देश में जीवन की मूलभूत जरूरतों से वंचित थे. उनके दुख, उनकी तकलीफ से कांग्रेस और उनके साथियों को कोई वास्ता नहीं था.

पीएम मोदी ने किया बालाकोट एयरस्ट्राइक का जिक्र

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जाति और जनजाति का अधिकार छीन रही है. यह तुष्टिकरण के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. एक तरफ जहां बीजेपी सरकार ने तलवाड़ा समुदाय को एसटी का दर्जा दिया. दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में संविधान बदलने और एसटी को उनके अधिकारों से वंचित करने का अभियान शुरू किया है. यहीं नहीं, पीएम मोदी ने अपनी रैली में बालाकोट एयरस्ट्राइक का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि बालाकोट में एयरस्ट्राइक कर पहले पाकिस्तान को फोन किया, फिर दुनिया को बताया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.