Breaking News in Hindi

‘मैं 100 बार यही कहूंगा..’, खरगे ने RSS को लेकर राज्यसभा में दिया ऐसा बयान कि मच गया हंगामा

राज्यसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान पर हंगामा मच गया. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान खरगे ने कहा कि आरएसएस एक मनुवादी संस्था है. इसकी विचारधारा देश के लिए खतरनाक है. भारत के संस्थानों पर आरएसएस का कब्जा हो रहा है, यह देश के चिंता का विषय है. उन्होंने आगे कहा कि संघ के लोगों ने गांधी की हत्या की थी.

खरगे ने कहा कि गोडसे को उकसाकर गांधी की हत्या कराई थी. खरगे के बयान पर सभापति ने संघ का बचाव किया. सभापति ने कहा कि आरएसएस का सदस्य होना गुनाह है क्या? देश में RSS का बहुत योगदान है.

खरगे को RSS के बारे में जानकारी नहीं- नड्डा

जेपी नड्डा ने खरगे के इस बयान को रिकॉर्ड से हटाने की मांग की. नड्डा ने कहा कि खरगे का बयान गैर जिम्मेदाराना है. नड्डा ने कहा कि खरगे को RSS के बारे में जानकारी नहीं है. उनका ये बयान निंदनीय है और तथ्यों से परे है. नड्डा की मांग पर सभापति ने खरगे के बयान को रिकॉर्ड से हटाने का आदेश दे दिया. इसके बाद खरगे के बयान को रिकॉर्ड से हटा दिया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...