Breaking News in Hindi

मैच में जमकर चौके-छक्के लगाए, फिर बालिंग करते वक्त हुई घबराहट और चली गई जान

बड़वाह। खरगोन जिले के ग्राम काटकूट में टूर्नामेंट में मैच के दौरान खिलाड़ी इंदल पुत्र राम प्रसाद 22 वर्षीय निवासी बंजारा की अचानक तबियत खराब हो गई। उसे काटकूट अस्पताल के बाद सीधे बड़वाह के शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

लेकिन अभी डाक्टरों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। जानकारी के अनुसार ग्राम काटकूट में लाइनपुरा क्रिकेट क्लब द्वारा टूर्नामेंट का मैच रखा गया है। इसमें नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की टीम पहुंची थी। यहीं टूर्नामेंट में ग्राम बरझर टांडा की टीम के खिलाड़ी भी मैच खेलने के लिए गए थे।

जहां बरझर टांडा की टीम ने पहले बैटिंग करके छह ओवर में करीब 70 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसमें खिलाड़ी इंदल ने खूब छक्के-चौके लगाए थे। सामने गांव मेडल की टीम मैदान में थी। इंदल ने पांचवें ओवर में बालिंग के बाद सीने में दर्द और घबराहट होने का बताकर सीधे पेड़ के नीचे जा कर बैठ गया। इसके बाद अन्य खिलाड़ी ने छटे ओवर में बालिंग की।

 

जैसे ही इंदल की टीम विजय हुई तो खिलाड़ी नाचने लग गए थे। वहीं इंदल ने खिलाड़ियों को कहा कि मुझे घबराहट हो रही है। अस्पताल ले चलो, जैसे ही दो खिलाड़ी इंदल को अस्पताल लेकर पहुंचे। पीछे तो सभी खिलाडी़ पहुंच गए थे। डाक्टर ने सीधे बड़वाह रेफर कर दिया। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही अस्पताल भीड़ एकत्रित हो गए। इंदल के माता-पिता एवं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

बचपन से मैच खेलने का था जुनून

रिश्तेदारों एवं ग्रामवासियों ने बताया कि इंदल को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था। गांव के अलावा दूसरे ग्रामों एवं शहरों में भी टूर्नामेंटों में टीम के साथ भाग लेने के लिए जाता था। परिजनों ने बताया कि दो वर्ष पहले इंदल की शादी हुई थी। 12 माह की बच्ची है।

हमने शरीर के आर्गन जांच के लिए आगे भेजे है। जिससे मौत किन कारणों से हुई है, यह स्पष्ट हो जाएगा। डा. विकास तलवारे, जिला अस्पताल बड़वाह

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...