Breaking News in Hindi

मोती सिंह कांग्रेस से चुनाव लड़ेंगे या नहीं, हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित

इंदौर। हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता मोती सिंह की उस याचिका पर सुनवाई पूरी कर आदेश सुरक्षित रख लिया है। जिसमें उन्‍होंने खुद को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित करने की मांग की थी।

मोती सिंह के एडवोकेट विभोर खंडेलवाल का कहना था कि कांग्रेस द्वारा जारी बी फार्म में दो प्रत्याशियों के नाम थे। इसमें अक्षय बम का नाम अनुमोदित प्रत्याशी और मोती सिंह का नाम वैकल्पिक प्रत्याशी के रूप में दर्ज था। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मोती सिंह का नाम इस आधार पर निरस्त किया है कि उनके फार्म पर प्रस्तावक के रूप में 10 लोगों के बजाय सिर्फ एक व्यक्ति का नाम था।

तोलानी ने मांगा समर्थन

इधर, कांग्रेस के पास कोई विकल्प मौजूद न होने पर निर्दलीय प्रत्याशी परमानंद तोलानी ने कांग्रेस से समर्थन मांगा है। तोलानी लगातार 19 बार कई चुनाव लड़ चुके हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट की स्थिति

 

नामांकन वापसी के दौरान हुए विवाद को लेकर कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि जो कुछ भी हुआ वह नियमानुसार और प्रस्तावक के अनुसार हुआ है। अगर आपत्ति दर्ज करने वालों को कोई कार्रवाई करनी है तो अपने प्रस्तावक के खिलाफ कर सकते हैं। हमने जो कुछ भी किया इलेक्शन कमिशन के नियमानुसार किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...