Breaking News in Hindi

मोबाइल में बिजी थी पत्नी, पति ने डांटा तो 3 बच्चों संग पी लिया जहर; महिला की मौत

मध्य प्रदेश में रीवा से सटे मऊगंज जिले में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां मोबाइल चलाने को लेकर पति ने एक महिला को डांट लगा दी. इसके बाद महिला ने अपने तीनों बच्चों को पहले जहरीला पदार्थ पिलाया और उसके बाद खुद भी पी लिया. आनन फानन में महिला और तीनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है. वहीं तीनों बच्चों की हालत नाजुक है. उन्हें आईसीयू में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है.

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. मामला मऊगंज जिले के लौर थानांतर्गत देवतालाब का है. मृत महिला की पहचान नीलू कुशवाहा के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक नीलू काफी देर से मोबाइल चला रही थी. इसके लिए उसके पति ने कई बार टोका, बावजूद इसके जब उसने मोबाइल नहीं रखा तो उसके पति ने छीन कर पटक दिया. इससे मोबाइल टूट गया. इसके बाद पति ने नीलू को भी काफी डांट लगाई. यह डांट नीलू को नागवार गुजरी.उसने तुरंत कोई जहरीला पदार्थ पहले अपने तीनों बच्चों को पिलाया और फिर सीसी में बचा हुआ पूरा केमिकल खुद पी गई.

घर के बाहर जाकर पीया जहर

इससे तीनों बच्चों और नीलू की तबियत बिगड़ने लगी. आनन फानन में उसके पति ने चारो लोगों को अस्पताल पहुंचाया. महिला के पति ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके डांटने के बाद पत्नी बच्चों को लेकर बाहर चली गई और घर के बाहर ही उसने कोई जहरीला पदार्थ पीया है. उसने बताया कि जैसे ही तीनों बच्चों और उसकी पत्नी की हालत बिगड़ने की जानकारी हुई, उसने तुरंत उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उपचार के दौरान उसकी पत्नी की मौत हो गई. वहीं तीनों बच्चों की हालत गंभीर है. डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया है. गनीमत है कि उनकी हालत अब खतरे से बाहर है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन