Breaking News in Hindi

मोहन कैबिनेट के दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का समापन, सुशासन की पाठशाला में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर मंत्रियों मिले ये टिप्स..

भोपाल। मप्र में मोहन कैबिनेट के दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आज समापन हो गया। सरकार की सुशासन की पाठशाला में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर मंत्रियों को टिप्स मिले। विधायी कार्य-प्रणाली,अवसर एवं चुनौतियाँ, आकांक्षाएँ और संकल्प-भारत सरकार की अहम पहल और प्रौद्योगिकी एवं सुशासन’ विषय पर सेशन हुए। इन सेशन को विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, श्वेता सिंह, डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, नगरीय आवास एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संबोधित किया।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि, मप्र में नई सरकार के गवर्नेंस के कामकाज को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। जिसमे मेरे साथ सभी मंत्री साथी भी शामिल हुए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मंशानुरूप प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। जिसमे सभी मंत्रियों में सरकार चलाने और कामकाजों को किस तरह से किया जाए का प्रशिक्षण दिया गया। मुझे प्रसन्नता है कि, आयोजन में उपस्थिति शत प्रतिशत रही। आयोजन में लीडरशिप और पर्सनेलिटी डेवलपमेंट के अलग अलग सेशन रखे गए थे। हम उम्मीद कर रहे हैं कि, सरकार के बाद उसके अलग अलग अंग कहे जाने वाले संस्थाओं के भविष्य में प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप