Breaking News in Hindi

मोहन यादव की कैबिनेट आज अयोध्या में करेगी रामलला के दर्शन, विशेष विमान से मंत्रियों के संग रवाना होंगे सीएम..

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 4 मार्च सोमवार को अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन करेंगे। आपको बता दें कि मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन करने के बाद शाम को ही वापस भोपाल लौट आएंगे सुबह 10:30 बजे कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्री परिषद के सदस्यों के साथ वह अयोध्या के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव मंत्रिमंडल के साथ विशेष विमान से रामलला के दर्शन करने रवाना होंगे। आपको बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री ने शनिवार को उज्जैन में कहा था कि अगर सरयू नदी के पास जमीन मिलेगी तो राज्य सरकार अयोध्या में विक्रमादित्य घाट का निर्माण कराएगी।

सीएम मोहन यादव ने कहा भगवान श्री राम का 22 जनवरी को गृह प्रवेश हुआ है। यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। फरवरी महीने में अयोध्या में अधिक भीड़ होने और व्यस्तताओं के कारण हमने 4  मार्च को अयोध्या जाने का निर्णय लिया था हम सोमवार को कैबिनेट की बैठक के बाद यहां से रवाना होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...