Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़कर किया विराट कोहली वाला कमाल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

यशस्वी जायसवाल ने इतिहास रचा है. राजकोट में अपनी बल्लेबाजी से राज किया है. तीसरे दिन जमाए शतक को चौथे दिन दोहरे शतक का रूप देते हुए यशस्वी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में ऐसी बेमिसाल पारी खेली कि ना जाने कितने रिकॉर्डों में आग लग गई. यशस्वी ने राजकोट में 231 गेंदों का सामना करते हुए अपने दोहरे शतक की स्क्रिप्ट लिखी. इस दौरान उन्होंने 10 छक्के और 14 चौके जमाए. इस दोहरे शतक के साथ उन्होंने विराट कोहली वाला कमाल भी किया है.

यशस्वी जायसवाल के टेस्ट करियर का ये दूसरा दोहरा शतक है. इससे पहले उन्होंने इसी सीरीज के दूसरे टेस्ट में 209 रन बनाए थे. मतलब ये उनके बल्ले से लगातार दूसरे मैच में निकला दोहरा शतक है. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास मेें ऐसा करने वाले यशस्वी तीसरे भारतीय और दुनिया के 7वें बल्लेबाज हैं. उनसे पहले जिन भारतीयों ने बैक टू बैक टेस्ट मैचों में दोहरा शतक लगाया, वो विनोद कांबली ( 1993) और विराट कोहली ( 2017) हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.