Breaking News in Hindi

युवक ने की आत्महत्या, दो दिन से था तनाव में बाजार से घर लौटा और लगा ली फांसी

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र की है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया है युवक ने फांसी क्यों लगाई है इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस को पता चला है कि 2 दिन से युवक किसी बात को लेकर डिप्रेशन में था युवक का नाम विशाल जाटव है और विशाल प्राइवेट नौकरी करता था। गुरुवार को विशाल बाजार से घर आया और अपने कमरे में चला गया था, कुछ देर बाद जब परिजन किसी काम से कमरे में पहुंचे तो पता चला कि दरवाजा अंदर से बंद है।

 कई बार दरवाजा खटखटाया विशाल ने अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, उसके बाद उसके भाई मनोज को बुलाया गया मनोज ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि विशाल अंदर फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया बताया जा रहा है कि युवक 2 दिन से किसी बात को लेकर तनाव में था पुलिस ने कमरे की तलाशी ली लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास