Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

इंदौर में बच्चियों की अनैतिक तरीके से चेकिंग करने वाली टीचर पर मामला दर्ज, मोबाइल के शक में उतारी गई थी यूनिफॉर्म

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के जिले के बड़ा गणपति चौराहा स्थित शासकीय शारदा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की एक शिक्षिका जया पंवार के खिलाफ की गई शिकायत के आधार पर मल्हारगंज पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए शिक्षिका पर नाबालिक बच्चियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और उनकी अनैतिक रूप से चेकिंग किए जाने के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है की इस मामले में बच्चियों के माता-पिता के द्वारा एक आवेदन मल्हारगंज थाने पर दिया गया था।

जिसमें हाई कोर्ट तक यह मामला पहुंचा था, हाईकोर्ट के द्वारा इसमें जवाब तलब किए गए थे। वहीं इस पूरे प्रकरण में संबंधित शिक्षिका जया पंवार पर मल्हारगंज पुलिस के द्वारा विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। लेकिन बच्चियों के साथ शिक्षिका के द्वारा किए गए इस कृत्य पर गंभीर धाराओं में प्रकरण जरूर दर्ज हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.