Breaking News in Hindi

यूट्यूब पर कालोनी की अफवाह फैलाई 20 लाख मांगने का आरोप ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज

 इंदौर। विजयनगर पुलिस ने कालोनाइजर की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया है।आरोपित कालोनी के संबंध में वीडियो बना कर यूट्यूब पर अपलोड कर रहे थे।फरियादी से 20 लाख रुपये की मांग की गई थी।

पुलिस के मुताबिक स्पेश पार्क महालक्ष्मीनगर निवासी राजेश पुत्र गंगाराम साहू ने आरोपित राजू यादव निवासी कृष्णबाग कालोनी और राकेश यादव के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

पुलिस के मुताबिक राजेश की कालोनी कट रही है।आरोपित 13 जुलाई से कालोनी के संबंध में वीडियो बना कर यूट्यूब पर अपलोड कर रहे थे।बदले में राजेश से 20 लाख रुपये मांग रहे थे।

राजेश ने रंगेहाथ पकड़े जाने की योजना बनाई और पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिसवालों ने कुछ दिनों पहले राकेश को एक लाख रुपये लेते हुए पकड़ लिया गया।राजू यादव ने उसको बचाने की कोशिश की। पुलिस ने लिखित शिकायत लेकर जांच करवाई और मंगलवार को दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

बच्चे की गड्डे में डूबने से मौत, मालिक-ठेकेदार पर केस

इंदौर। निरंजनपुर में 3 साल के ऋतिक नामक बालक की गड्डे में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने प्लाट मालिक और ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों की लापरवाही से बच्चा डूबा था। पुलिस के मुताबिक घटना 23 जुलाई की है। पलाश पंडित ने स्कीम-114(पार्ट-1) स्थित प्लाट पर गड्डा खुदवाया था। गड्डा ठेकेदार विकास ने खोदा था। सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। बारिश का पानी भर गया था। ऋतिक की डूबने से मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...