Breaking News in Hindi

ये हिचकोले खाती सड़क…अखिलेश यादव ने शेयर किया वीडियो, BJP पर लगाया आरोप

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अक्सर योगी सरकार और बीजेपी पर हमलावर रहते हैं. वहीं एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर योगी सरकार, बीजेपी और उसके विधायकों पर निशाना साधा और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया.

दरअसल अखिलेश यादव ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक सड़क नजर आ रही है, जिसमें गड्ढे ही गड्ढे हैं. अब सड़क की इस खराब स्थिति पर उन्होंने सरकार पर हमला बोला है.

फर्रूखाबाद-अलीगंज-एटा की सड़क

सपा मुखिया ने एक्स पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि ये है गड्ढों से भरी फर्रूख़ाबाद-अलीगंज-एटा की हिचकोले खाती सड़क, जिसके गड्ढा मुक्त करने के फंड से बीजेपी के विधायकों की जेबों के गड्ढे भरे गये.

सड़क का उद्धार होना शुरू

अखिलेश यादव ने ने लिखा कि इसे आखिरी बार अच्छी तरह से देख लीजिए क्योंकि जब सपा की तरफ से ये समाचार बनकर बीजेपी सरकार के सामने आएगा तो देखियेगा इस सड़क का उद्धार होना शुरू हो जाएगा. ये बात हम इस आशा से कह रहे हैं कि हमें उम्मीद है कि भ्रष्टाचारियों की बेशर्म आंखों में भरे कोई लोक-लाज न हो पर मन में जनता का कुछ डर तो होगा ही.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप