Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

ये होगी टीम इंडिया की बेस्ट Playing XI, इन खिलाड़ियों का एक भी मैच खेलना मुश्किल

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. अहमदाबाद में बीसीसीआई सचिव जय शाह और सेलेक्शन कमेटी के बीच हुई बैठक के बाद भारतीय टीम के 15 सदस्यों का ऐलान कर दिया गया है. रोहित शर्मा की कप्तानी में यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी को पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिलेगा. वहीं टीम इंडिया में ऋषभ पंत, संजू सैमसन, युजेंद्र चहल और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों की वापसी हुई. शुभमन गिल, केएल राहुल और रिंकू सिंह के लिए बुरी खबर आई, इन तीनों को 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली. वैसे यहां अब बड़ा सवाल ये है कि टीम इंडिया की बेस्ट प्लेइंग इलेवन क्या होगी?

कौन होगा ओपनर?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करने उतर सकते हैं. इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी इस पोजिशन पर कई मैच जिताए हैं और टीम इंडिया वर्ल्ड कप में भी इस कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगी.

बैटिंग ऑर्डर क्या होगा?

विराट कोहली नंबर 3 पर उतर सकते हैं और सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे. हालांकि मैच की परिस्थिति के आधार पर इसमें बदलाव भी मुमकिन है. नंबर 5 पर ऋषभ पंत खेल सकते हैं और वही विकेटकीपर के तौर पर पहली चॉइस होंगे.

ऑलराउंडर और गेंदबाज कौन?

हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा का बतौर ओपनर प्लेइंग इलेवन में रहना तय ही समझिए. वहीं अक्षर पटेल भी बतौर ऑलराउंडर खेल सकते हैं. अक्षर की एंट्री से टीम की बैटिंग स्ट्रेंथ भी बढ़ेगी. गेंदबाजों में कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह या सिराज प्लेइंग इलेवन में दिखाई दे सकते हैं.

टीम इंडिया की बेस्ट प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह/मोहम्मद सिराज.

किन खिलाड़ियों को मौका मिलना मुश्किल

संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, ऐसे नाम हैं जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप में मौका मिलना मुश्किल है. ये खिलाड़ी साथी प्लेयर को चोट की स्थिति में ही प्लेइंग इलेवन में नजर आ सकते हैं. शिवम दुबे का इस्तेमाल भी टीम इंडिया कैसे करेगी ये देखना अहम होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.