Breaking News in Hindi

योगी सरकार जब एक्शन ले तो रोना मत…अमेठी दलित हत्याकांड पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अमेठी दलित हत्याकांड पर दुख जताया. इस दौरान उन्होंने एक बड़ा बयान दे दिया. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अमेठी में एक दलित परिवार के चार लोगों की एक साथ की गई निर्मम हत्या की घटना चिंताजनक है. उत्तर प्रदेश सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए ताकि अपराधियों में खौफ बना रहे.

इसके साथ ही मांझी ने पीड़ित परिवारों को सरकारी नौकरी और अन्य उचित राहत मुहैया देने की भी मांग की. इस दौरान उन्होंने विपक्ष को भी निशाने पर लिया और कहा कि जब योगी जी की सरकार एक्शन ले तो विलाप ना करें.

अमेठी में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या

अमेठी में एक ही परिवार के 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. कातिलों ने मासूम बच्चों को भी नहीं बख्शा. उसे भी मौत के घाट उतार दिया. कातिलों ने घर में घुसकर शिक्षक सुनिल कुमार, उनकी पत्नी पूनम और उनके दो मासूमों को गोलियों से भून दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, सुनील भारती को तीन गोलियां मारी गई थीं. वहीं, पूनम को दो गोलियां और दोनों बच्चों को एक-एक गोली मारी गई थी.

एक्स्ट्रा मैरिटेल अफेयर से जुड़ा है मामला

अमेठी दलित हत्याकांड मामले में पुलिस का कहना है कि दलित परिवार की हत्या का कनेक्शन एक्स्ट्रा मैरिटेल अफेयर से जुड़ा है. मृतक टीचर सुनील भारती की पत्नी पूनम का इस कांड़ के मुख्य आरोपी चंदन वर्मा के साथ अफेयर था. सुनील को भी इसकी जानकारी थी. सुनील ने उसे चंदन से दूर रहने को कहा था. पूनम ने चंदन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

अमेठी हत्याकांड का मुख्य आरोपी चंदन वर्मा का परिवार फरार है. उसके घर पर ताला लगा हुआ है. चंदन वर्मा रायबरेली का ही रहने वाला था. मृतक दलित परिवार भी रायबरेली का रहने वाला है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...