Breaking News in Hindi

सफाई कर्मियों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, दोनों की मौत, जांच जारी

भीकनगांव/खरगोन। यहां खरगोन-खंडवा मार्ग स्थित भीकनगांव में सफाई कर रही दंपती को कार ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोग भी घायल हुए हैं। साथ ही मवेशी की मौत भी हुई है।

पुलिस के अनुसार रविवार को सुबह करीब 6 बजे मुकेश गौहर और उनकी पत्नी भारती भीकनगांव स्थित गांधी चौराहे पर सफाई कार्य कर रही थी। इस दौरान खंडवा की ओर से तेज गति से आ रही कार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में की दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया गया कि कार सवार भीकनगांव के ही सराफा व्यापारी सुबोध सोनी अपने बेटे की शादी के बाद स्वजनों के साथ खंडवा से भीकनगांव लौट रहे थे। घर पहुंचने के पूर्व उनकी अनियंत्रित कार ने सफाई कर्मियों को टक्कर मार दी।

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई।घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृत दंपत्ति को एंबुलेंस से भीकनगांव अस्पताल पहुंचाया गया। वही पुलिस हादसे के कारणो की जांच में जुट गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद स्वजनों सहित भीकनगांव नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों में शोक है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?