Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

पत्नी-सास को आने लगे अश्लील कॉल, पति ने डाल दिया था फेसबुक पर नंबर… हैरान कर देने वाली कहानी

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पति की हैवानियत का मामला सामने आया है. आरोपी पति पीड़ित पत्नी के साथ नशे की गोलियां खाकर क्रूरता से संबंध बनाता है. उसके साथ मारपीट की जाती है. फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पत्नी और सास का मोबाइल नंबर के साथ ‘मैं खाली हूं…’ लिखकर वायरल कर दिया. पीड़िता और उसकी मां के पास अश्लील मैसेज और कॉल आने लगी.

पीड़ित पत्नी ने पुलिस से शिकायत की है. महिला ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़ित महिला का आरोप है कि जब उसकी शादी हुई थी, तो वह जूते-चप्पल की दुकान करता था. ससुर की मौत के बाद मृतक आश्रित में उसको नौकरी मिल गई. उसके बाद वह उसे और ज्यादा प्रताड़ित करने लगा. आरोप है कि पति अपने परिवार वालों के साथ मिलकर उसे मारता पीटता और नशीली दवा खाकर उसके साथ क्रूरता से संबध बनाता हैं.

शादी के बाद करने लगा प्रताड़ित

मामला बाराबंकी के सिविल लाइंस इलाके के गैलेक्सी कंपाउंड में रहने वाले अरमान और उसके परिवार से जुड़ा है. अरमान की पत्नी का आरोप है कि उसके घरवालों ने साल 2015 में उसकी शादी की थी. शादी में हर संभव दहेज भी दिया गया था. आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और उसका परिवार उसे दहेज के लिये मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने लगा. पत्नी ने बताया कि शादी के समय अरमान जूते-चप्पल की दुकान करता था. बाद में ससुर की मौत के बाद उनकी जगह अरमान को फतेहपुर ब्लॉक में बाबू के पद पर नौकरी मिल गई. नौकरी मिलने के बाद पति और उसका परिवार ने उसके साथ और ज्यादा प्रताड़ना शुरू कर दी.

नशे की गोली खाकर बनाता है शारीरिक संबंध

पीड़ित महिला के मुताबिक, पति नशे की गोली खाता है. फिर उसके साथ क्रूरतापूर्वक शारीरिक संबंध बनाता है. वह दूसरी लड़कियों से बात भी करता है. उसका कहना है कि पति ने धमकी दी कि अगर दहेज लेकर नहीं आई तो तेजाब डालकर वह उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा. उसकी हत्या करवाने की भी धमकी दी. महिला ने बताया कि इस काम में अरमान का साथ उसकी मां शाहनाज अख्तर, बड़ा भाई रिजवान और भाभी गजाला नौरीन देती हैं.

फेसबुक पर कर दिया बदनाम

पीड़िता ने बताया कि आरोपी पति ने उसका और उसकी मां का मोबाइल नंबर फेसबुक पर फेंक आईडी बनाकर वायरल कर दिया. उस पर लिखा कि मैं खाली हूं, मुझसे बात करो. जिसके बाद उन दोनों के मोबाइल पर अश्लील मैसेज और कॉल आने लगी. हर तरह से परेशान होकर पत्नी अब पति और उसके परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है. पीड़िता ने मांग करते हुए कहा कि उसके पति और ससुराल वालों को कानून के मुताबिक सख्त से सख्त सजा मिले. बाराबंकी कोतवाली प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी का कहना है कि एसपी ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था. मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.