Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

रतलाम की रेलवे कालोनी में घुसा तेंदुआ, हमले में युवक घायल, ट्रेंकुलाइज के लिए इंदौर-उज्जैन से बुलाई टीम

रतलाम। जिले के ग्रामीण अंचलों के बाद अब शहर में भी तेंदुए का मूवमेंट होने लगा है। रविवार शाम को रेलवे कालोनी में तेंदुआ दिखने के बाद लोगों में दहशत फैल गई। अचानक दिखे तेंदुए ने एक व्यक्ति पर हमला भी कर दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम रेलवे कालोनी पहुंची और तेंदुए को पकड़ने की तैयारी की। विभाग के पास संसाधन के नाम पर सिर्फ पिंजरा ही है। ट्रेंकुलाइजेशन के लिए उज्जैन व इंदौर से टीम बुलाई गई है।

शाम करीब चार बजे ओल्ड रेलवे कालोनी में तेंदुआ दिखने के बाद हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ मौके पर जमा होने लगी तो तेंदुआ गांधीनगर, मीरा कुटी की तरफ चला गया। भीड़ होने से तेंदुआ फिर से रेलवे कालोनी की रोड नंबर 13 की तरफ आ गया। इस दौरान सतीश मीणा नामक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे कमर के पास चोट पहुंची

अंधेरा होने से पिंजरा लगाने में आ रही परेशानी

शाम करीब छह बजे डीएफओ डीएस निगवाल मय अमले व पिंजरा आदि लेकर रेलवे कालोनी पहुंचे। इस दौरान तेंदुआ वहां बने अधिकारी आवास के एक हिस्से में घुस गया। अंधेरा होने से पिंजरा लगाने का स्थान तय करने में भी परेशानी आई। क्षेत्र के केनी प्रकाश सप्री ने बताया कि तेंदुआ बड़ा है। वीडियो बनाने के दौरान तेंदुआ हमला करने के लिए आगे बढ़ा था, लेकिन ऊंची दीवार फांदकर रेलवे कालोनी में घुस गया।

लोगों को घरों के दरवाजे बंद रखने की दी हिदायत

दरअसल, रेलवे कालोनी क्षेत्र में अलग-अलग सड़कें व कर्मचारी आवास के बीच घनी हरियाली, नाले आदि होने से भी तेंदुए को पकड़ने में परेशानी आ रही है। एहतियात के तौर पर रेलवे कालोनी व आसपास के लोगों को घरों के दरवाजे बंद रखने के लिए कहा गया है। जिला प्रशासन, पुलिस का अमला भी इंतजामों में लगा हुआ है। इंदौर व उज्जैन से वन विभाग की टीम के आने का इंतजार किया जा रहा है।

डेढ़ साल पहले सागोद रोड तक आया था

जिले के सैलाना, पिपलौदा क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता रहती है। 15 मार्च 2022 को रतलाम में सागोद रोड स्थित मांगलिक भवन जेएमडी में तेंदुआ घुस गया था, जो थोड़ी देर रहने के बाद वापस चला गया। इधर नवंबर 2019 में बड़ायला माताजी में तेंदुआ घुस आया था, जिसे पकड़कर वन विभाग की टीम ने गांधीसागर के वन क्षेत्र में छोड़ा था। इसी वर्ष मार्च से जुलाई तक सैलाना के ग्राम पंचायत पाटड़ी व बरड़ा के कई ग्रामों में रात्रि में तेंदुए ने बकरे-बकरियों व कुछ गाय-बछड़े का शिकार किया था। पांच जुलाई को तेंदुआ बोदिना में एक घर में घुसा, तब विभाग की टीम ने पिंजरा लगाकर पकड़ने के बाद देवास वनक्षेत्र में छोड़ा।

इंदौर-उज्जैन से आ रही टीम

जंगल से भटककर शिकार की तलाश में तेंदुए के शहर में आने की संभावना है। इंदौर व उज्जैन से टीम आ रही है। जल्द ही तेंदुआ पकड़ लिया जाएगा। -डीएस निगवाल, डीएफओ

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.