Breaking News in Hindi

रतलाम से कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा का जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

रतलाम। शहर कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा का जनसंपर्क अभियान सोमवार को हिम्मतनगर से प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा ने स्थानीय निवासी हरीसिंह चौहान के यहां भगवान शिवजी का जल अभिषेक कर आशीर्वाद लिया। कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा को स्थानीय महिला ने पानी की समस्या बताई। पारस सकलेचा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर पूरे नगर को दोनों समय जल दूंगा। तत्पश्चात क्षेत्र की बडी संख्या में निवासरत जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा और कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि हम आपको ही जिताएंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा ने आश्वासन दिया है कि कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी लोगों को योजनाओं का जल्द ही लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान पारस सकलेचा के समर्थकों ने क्षेत्र की जनता से कांग्रेस को विजय बनाने के लिए कहा है। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने जगह-जगह पारस सकलेचा का जोरदार स्वागत भी किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....