Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

रवींद्र भवन में न्यायिक अधिकारियों का सम्मेलन शुरू, 1500 न्यायाधीश दो दिन तक करेंगे मंथन

भोपाल। राजधानी के रवींद्र भवन में शनिवार को न्यायिक अधिकारियों का वार्षिक सम्मेलन शुरू हुआ। यह दोदिवसीय सम्मेलन मध्य प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा राज्य न्यायिक अधिकारियों का सम्मेलन है। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस सम्मेलन का उद्घाटन किया। इसके अलावा उच्चतम न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश जस्टिस अनिरुद्ध बोस, जस्टिस जेके माहेश्वरी और मप्र उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस रवि मलिमथ भी सम्मेलन में मौजूद हैं।

इस दो दिवसीय सम्मेलन में मध्य प्रदेश न्यायपालिका के विजन 2047 के साथ न्यायपालिका के कामकाज की समस्याओं, समाधान और नवाचारों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही इस महापंचयत में न्यायपालिका को सुगम बनाने के लिए एआइ तकनीक और इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग माध्यमों के असर और योगदान पर मंथन होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.