Breaking News in Hindi

रहम नहीं सितम ढहाने की प्लानिंग, इजराइल ने यूं ही नहीं हटाई खान खुनिस से अपनी सेना

6 महीने से जारी गाजा जंग में एक नई डेवलपमेंट सामने आई है. इजराइल सेना ने कहा है कि महीनों चली जंग के बाद उसने खान यूनुस से अपनी सेना हटा ली है, इजराइल का दावा है कि उसने हमास के खिलाफ अपनी जमीनी कार्रवाई का एक महत्वपूर्ण चरण पूरा कर लिया है और जंग शुरू होने के बाद से गाजा में अपनी सेना की मौजूदगी को सबसे निचले स्तर पर ले आए हैं. इजराइली अधिकारियों ने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा कि सैनिकों की वापसी अगले प्लान का हिस्सा है क्योंकि सेना हमास के आखिरी गढ़ राफा में जाने की तैयारी कर रही है.

सेना के पीछे हटते ही फिलिस्तीनियों ने खान यूनुस वापस पहुंचना शुरू किया है. लेकिन उन्हें वहा मलबे के ढेर के अलावा कुछ दिखाई नहीं दे रहा है, फिलिस्तीनियों के लगभग सभी घर जंग की वजह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं. गाजा में दौबारा से जिंदगी शुरू करना गाजावासियों के साथ-साथ दुनिया के कई मानवीय संगठनों की चिंता बना हुआ है.

जंग जारी रहेगी-इजराइल

इजराइल के सैन्य प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने कहा,”गाजा में युद्ध जारी है, और हम अभी रुकने वाले नहीं है.” स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इजराइल एक हफ्ते के भीतर राफा को खाली कराने की तैयारी कर रहा है और इस प्रक्रिया में कई महीने लग सकते हैं. क्योंकि गाजा में करीब 14 लाख लोग शरण लिए हुए हैं, बता दें रमजान का महीना खत्म होने वाला है, जानकारों को अंदेशा है कि इजराइल ईद बाद और आक्रामक हो सकता है. खान यूनिस पर हमला करने का इजराइल का मकसद येह्या सिनवार को पकड़ना और हमास का खात्मा बताया था, लेकिन उसको इस मकसद में कामयाबी अभी तक नहीं मिल पाई है.

वापस लौटे फिलिस्तीनी

रविवार को खान यूनुस से आई कुछ तस्वीरों और वीडियो में देखा गया कि खान यूनुस में तबाह हुई इमारतों में फिलिस्तीनी लोग वापस लौट रहे हैं. कुछ रिपोर्ट के मुताबिक गाजा का लगभग 75% इंफ्रास्ट्रक्चर इजराइल के हमलों में तबाह हो चुका है और किसी बाहरी मदद के बिना इसका दौबारा से बनना मुमकिन नहीं है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....