Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने AAP सांसद राघव चड्ढा का निलंबन रद्द किया

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का निलंबन रद्द कर दिया है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान राघव चड्ढा का निलंबन रद्द करने को लेकर बीच का रास्ता सुझाया था।  इस सुझाव पर अमल के बाद राघव चड्ढा का राज्यसभा से निलंबन  रद्द कर दिया गया है।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राघव चड्ढा से कहा था कि इस मामले पर राज्यसभा के सभापति से माफी मांग लें, इसके बाद निलंबन रद्द करने के मुद्दे पर विचार किया जाएगा।

इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने राघव चड्ढा को राज्यसभा से अनिश्चितकाल तक के लिए निलंबित किये जाने के मसले पर कड़ा ऐतराज जताया था. कोर्ट ने कहा था कि सदन के किसी प्रतिष्ठित सदस्य को इस तरह हमेशा के लिए निलंबित नहीं किया जा सकता. कोर्ट का कहना था कि निलंबन एक दिन या एक सत्र के लिए होता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.