Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

‘शाम तक पूरे शहर से Non Veg के सारे ठेले बंद करवाओ’, राजस्थान में चुनाव जीतते ही एक्शन में नए विधायक

नेशनल डेस्क: राजस्थान विधासभा चुनाव में बीजेपी को मिली बंपर जीत के बाद अब सरकार के तेवर दिखने लगे है। चुनाव जीतने के  24 घंटे के अंदर  नये विधायक फुल एक्शन मोड में आ गए हैं।

दरअसल,  बीजेपी के एक विधायक ने अधिकारी को फोन कर नया फरमान जारी किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि शाम तक सड़कों से सभी नॉनवेज फूड स्टॉल हट जाने चाहिए। बता दें कि  हवामहल से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने एक सरकारी अधिकारी को फोन कर चेतावनी दी कि सड़कों पर कोई भी नॉनवेज फूड नहीं बेचा जाना चाहिए, शाम तक सभी गलियां साफ हो जानी चाहिए.’

दऱअसल, उन्होंने लोगों के बीच अधिकारी को फोन लगाया और पूछा, ‘रोड पर खुले में नॉनवेज बेच सकते हैं क्या? हां या ना में बोलो. तो आप समर्थन कर रहे हो इसका, तुरंत प्रभाव से आप नॉनवेज के सभी ठेले जो रोड पर हैं और बनाकर बचे रहे हैं वो नहीं दिखने चाहिए। मैं शाम को आपसे रिपोर्ट लूंगा, मुझे नहीं मतलब है कि कौन अधिकारी है।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.