Breaking News in Hindi

रातोंरात बिग बाॅस के घर से बाहर हुईं पूजा भट्ट अविनाश पर उमड़ा फलक नाज का प्यार

बिग बाॅस ओटीटी के दूसरे सीजन में आए दिन कोई न कोई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कभी घरवालों की नए-नए ड्रामे तो कभी अचानक किसी कंटेस्टेंट का घर से बाहर हो जाना। धीरे-धीरे सलमान का शो अपने फिनाले की ओर आगे बढ़ रहा है। 13 कंटेस्टेंट में से अब तक छह कंटेस्टेंट इस गेम से बाहर हो चुके हैं। हाल ही में चौथे हफ्ते के बाद फलक नाज कम वोट के कारण इस शो से बाहर हो गई हैं। बिग बॉस में फलक के गेम प्लान ने कभी सुर्खियां नहीं बटोरी, लेकिन अविनाश के साथ उनके रिश्ता हमेशा चर्चा में रहा है।

फलक ने बयां किया अपना हाल-ए-दिल

शो से बाहर होने के बाद फलक नाज ने एक इंटरव्यू में अविनाश को लेकर अपने दिल की बात कही है। बता दें कि कुछ हफ्तों पहले शो में अविनाश ने फलक नाज के लिए अपनी फीलिंग्स जाहिर की थी, लेकिन फलक ने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। अब हाल ही में बिग बाॅस ओटीटी से बाहर आने के बाद फलक से जब अविनाश के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने ब्लश करते हुए कहा, जी हां वो हाथ ही नहीं छोड़ रहा था। उसे शायद इस बात पर यकीन नहीं हो रहा था कि मैं जा रही हूं, लेकिन जब सलमान बोलकर गए, तो मैंने यही बोला उन्हें कि अगर नाम ले दिया है सबने, तो अब बाय भी बोल दो। अविनाश को विश्वास नहीं था। उसने आते-आते भी मुझे यही बोला कि अगर ये सच है, तो प्लीज मेरा इंतजार करना।

अचानक शो से बाहर हुईं पूजा भट्ट

इसके बाद फलक से सवाल किया गया कि बाहर आने के बाद अब क्या आप उनके लिए इंतजार करेंगी। जिसके जवाब में फलक शरमा जाती हैं। इसके बाद जब उनके दोबारा पूछा जाता है, तो वे कहती हैं कि वह अविनाश के लिए वेट करेंगी। वहीं, बिग बॉस की बेबाक कंटेस्टेंट पूजा भट्ट भी शो से रातोंरात बाहर हो गईं। इस खबर को सुनकर हर कोई हैरान रह गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूजा भट्ट ने मेडिकल रीजन की वजह से शो को अलविदा कह दिया है। दरअसल, पूजा भट्ट बिग बाॅस ओटीटी की मजबूत दावेदार थीं। ऐसे में उनके शो से बाहर हो जाने के कारण उनके फैंस काफी निराश हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?