Breaking News in Hindi

रायपुर में सीआरपीएफ के जवानों ने निकाली बाइक रैली घर-घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश

रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव पर घर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और लोगों में देशभक्ति का जज्‍बा लगाने के लिए रायपुर में सीआरपीएफ जवानों ने बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली। इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्‍या में जवान शामिल हुए। जवानों ने शहर के अलग-अलग इलाकों से तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्‍साहित किया। इस दौरान जवानों ने लोगों में देश प्रेम का जज्बा जगाते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए और देशभक्ति गानों पर झूमे।

रायपुर में सीआरपीएफ की 65वें बटालियन के जवानों ने बाराडेरा कैंप से बाइक तिरंगा यात्रा निकाल कर भ्रमण कर राजधानावासियों को एकता का संदेश दिया। जवानों की लिरंगा यात्रा मंदिर हसौद, लाभांडी होते हुए रायपुर के तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव पर समाप्‍त हुई। जवानों का जगह-जगह लोगों ने स्‍वागत किया। करीब 100 मोटर साइकिलों पर 150 से ज्यादा जवान एवं अधिकारी अपने हाथों में तिरंगा लेकर निकले। बतादें कि 14 अगस्त को पिछले तीन साल से सीआरपीएफ तिरंगा यात्रा निकाल रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...