Breaking News in Hindi

रायसेन में तालाब में डूबने से तीन बच्चों की हुई मौत, खेलते हुए नहाने पहुंचे थे

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में गैरतगंज तहसील के बेलना गढ़ी गांव में खेत पर बने तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई है। घटना रविवार की है, आपको बता दें कि गैरतगंज तहसील रायसेन जिले से 65 किलोमीटर दूर है। यहां पर बच्चे खेलते हुए तालाब में नहाने चले गए थे। यह तालाब किसान राजेश आदिवासी के खेत पर बना हुआ था तीनों बच्चे एक ही परिवार के हैं तालाब में डूबने से साहिल ,सुमित और उमा की मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए थे और तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को बाहर निकाला गया। घटना स्थल पर एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव और गढ़ी पुलिस चौकी प्रभारी रामचरण टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए गैरतगंज से जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

साहिल कक्षा 2 में और सुमित कक्षा 3 में और उमा कक्षा 5 में पढ़ते थे तीनों बच्चे एक ही परिवार के हैं। इस घटना के बाद बच्चों के परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे खेलते – खेलते तालाब की तरफ चले गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप