Breaking News in Hindi

रायसेन में भीषण सड़क हादसा, बिजली के खंभे से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के थाना सलामतपुर पुलिस चौकी दीवानगंज में बाइक सवार दो युवक अभिषेक और नीलेश लोधी अपने घर मुड़िया खेड़ा जा रहे थे। वह बैरखेड़ी चौराहे से घर के लिए रवाना हुए थे। तभी मुड़ियाखेड़ा के नजदीक उनकी तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे लोधी परिवार के दोनों युवकों की दुखद मौत हो गई, पुलिस के मुताबिक मृतक दोनों युवकों की उम्र लगभग 22 साल बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दोनों ही युवक दीवानगंज के ग्राम मुड़ियाखेड़ा के निवासी हैं।

एक्सीडेंट के बाद दोनों युवकों को परिजन इलाज के लिए भोपाल लेकर पहुँचे जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। भोपाल में ही दोनों मृतक युवकों का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। सलामतपुर थाने की पुलिस का कहना है कि भोपाल से केस डायरी आने के बाद जांच शुरू की जाएगी घटना बीती देर रात लगभग 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन