Breaking News in Hindi

रायसेन में 10 रुपए की शर्त के चक्कर में युवक ने गवाई जान, तालाब में डूबकर दर्दनाक मौत

रायसेन। जिले के देवरी थाना क्षेत्र में गोरखपुर गांव के तालाब में मात्र दस रूपये कि शर्त को जीतने के चक्कर में युवक हरीश अहिरवार की मौत हो गई, रायसेन जिले के उदयपुरा के थाना देवरी प्रभारी हरिओम अस्ताया ने बताया कि ग्राम गोरखपुर की यह दुखद घटना है। गोरखपुर के तालाब घाट किनारे खड़े तीन दोस्तों ने सिर्फ 10 रूपए की आपस में यह शर्त रखी की जो तालाब के पानी में तैरकर जीतेगा वह ईनाम का हकदार होगा। तीनों ने एक साथ गोरखपुर के तालाब में छलांग लगाई। उसके दो साथियों ने तो तैरकर तालाब पार कर लिया था।

 लेकिन तीसरे साथी की बीच तालाब में सांसे फूलने से मौत हो गई। इधर इस घटना की सूचना मिलते ही देवरी पुलिस मौके पर पहुँची। स्थानीय ग्रामीणों ने गोताखोरों की सहायता से युवक के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। घटना के बाद मृतक के परिजनों का  रो – रोकर  बुरा हाल था। दस रूपये कि शर्त के चक्कर में गई युवक की जान से गाँव भर में सनसनी फैल गई। गांव में फिलहाल मातम पसर गया है। देवरी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन