Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

राष्ट्रपति पदक से सम्मानित एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के साथ हुई गन पॉइंट पर लूट, फिल्मी अंदाज़ में पकड़े गए आरोपी

 राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी ने हैरंतगेज़ मामला सामने आया है। जहां बदमाश ने दिल्ली पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट को ही गन पॉइंट पर लूटने पहुंचे। लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को इंस्पेक्टर ने एक फिल्मी अंदाज़ में पकड़ा है और इसके बाद दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में कार्यरत इंस्पेक्टर विनोद बडोला उस समय हमला किया जब वे इवनिंग वॉक के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि बदमाश ने पहले इंस्पेक्टर की नाक पर मुक्का मारा जिससे उनकी नाक से खून निकलने लगा। इसके बाद दूसरे बदमाश ने गले में पहनी चेन छीन ली। इसके बाद इंस्पेक्टर हिम्मत जुटाकर उठे और पिस्टल हाथ में लिए बदमाश को दबोच लिया। हालांकि इस दौरान दूसरा बदमाश मौके से भाग गया। बाद में पीसीआर को फोन कर मौके पर बुलाया गया।

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपियों पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। वहीं इंस्पेक्टर बता दें कि बडोला को साहस के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिल चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.