Breaking News in Hindi

राहुल गांधी को ऐश्वर्या राय पर कमेंट करना पड़ा भारी, अमिताभ बच्चन ने पोस्ट शेयर कर दिया मुंहतोड़ जवाब

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में कांग्रेस नेता ने वाराणसी में एक रैली के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय के बारे में कुछ ऐसा कह दिया, जिसके कारण वह काफी ट्रोल हो रहे हैं। राहुल गांधी के बयान के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकांउट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें बिग बी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी को करारा जवाब दिया है।

अमिताभ ने पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘टी 4929 – वर्कआउट का समय.. शरीर की गतिशीलता.. दिमाग का लचीलापन.. बाकी सब इंतजार कर सकते हैं..’ अमिताभ ने इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन उनके चाहने वाले उनके पोस्ट को राहुल गांधी को मुंहतोड़ जवाब बता कर लगातार कमेंट कर रहे हैं।

बता दें पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं और देश भर में रैलियां कर रहे हैं। एक रैली के दौरान राहुल ने बॉलीवुड का मजाक उड़ाया और अपने भाषण में अमिताभ के साथ-साथ ऐश्वर्या का भी नाम लिया था। इस दौरान वह राम मंदिर के शुभारंभ के बारे में बात कर रहे थे, उन्होंने दलितों, पिछड़े वर्गों और यहां तक ​​कि राष्ट्रपति को निमंत्रण की अनुपस्थिति पर प्रकाश डाला और इसे समाज के इन वर्गों का अपमान बताया। कांग्रेस नेता ने रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के लालगंज इंदिरा चौक में एक सभा में कहा कि राम मंदिर समारोह में उद्योगपतियों और अमिताभ बच्चन को आमंत्रित करके, मोदी ने संदेश दिया कि देश के 73 प्रतिशत लोगों का कोई महत्व नहीं है। एक अलग रैली में राहुल ने कहा था कि ऐश्वर्या डांस करती नजर आएंगी और बच्चन साहब बल्ले-बल्ले करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?