Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

“राहुल गांधी बड़े नेता नहीं हैं, कांग्रेस दलालों से भरी हुई है” ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह का अपने ही नेताओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। लक्ष्मण सिंह ने इशारों में बुजुर्ग नेताओं के रिटायरमेंट लेने की नसीहत दी है।

ट्वीट में कांग्रेस के बुजुर्ग नेताओं को डुकर कहने पर लक्ष्मण सिंह ने कहा कि डुकर कोई अपशब्द नहीं है,मैं भी डुकर ही हूं। मैंने कांग्रेस के डुकरो (बुजुर्गों) के लिए कहा था कि वो कब तक मेहनत करेंगे उनके कंधों पर हमारे नौजवान नेता कब तक बोझ डालेंगे।

लक्ष्मण सिंह ने आलकमान को फिर से नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस दलालों की वजह से चुनाव हार रही है। दलालों को कांग्रेस से भगाइये पार्टी सरकार बनाएगी। लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी के लिए कहा कि वो बड़े नेता नहीं हैं,मैं आज भी कहता हूं। हम सब सामान्य कार्यकर्ता हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.