Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

हत्या या आत्महत्या..? पत्नी से लड़कर खुद को आग के हवाले करने के मामले में उलझे कई पेंच

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अवधपुरी के बीडीए कालोनी में नक्षत्र अपार्टमेंट के पांचवीं मंजिल के फ्लेट नंबर 502 में रहने वाले एक एनजीओ के स्टेट प्रोग्राम मैनेजर 48 वर्षीय एस प्रदीप कुमार नायर ने रविवार- सोमवार की दरमियानी रात करीब पौने एक बजे कथित तौर पर खुद को आग के हवाले कर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह कदम उठाने से पहले उनका अपनी पत्नी से विवाद हुआ था।

पति-पत्नी के विवाद के बाद फ्लैट में आग से जलकर खाक हुए पति प्रदीप नायर मामलें में कई पेंच उलझे नजर आ रहें है। मृतक प्रदीप की पहली पत्नी ने दावा करते हुए कहा कि 12 साल के रिश्ते में प्रदीप ने कभी हाथ नहीं उठाया, दूसरी पत्नी निहारिका झूठ बोल रही है। इसके अलावा मृतक प्रदीप के परिवार ने कहा कि निहारिका ने चुपचाप अबॉर्शन करवाया था इसके अलावा निहारिका ने उम्र छुपाकर प्रदीप से शादी की थी। निहारिका महज 24 साल की और प्रदीप 47 साल का था, निहारिका ने खुद को 36 साल का बताकर उससे शादी की थी।

इसके अलावा पड़ोसियों ने भी मृतक की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए है। घर के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि मृतक प्रदीप की अनुपस्थिति में इसके घर दिनभर लोगों का फ्लैट में आनाजाना लगा रहता था। इस सब बयानों के बाद कई सवाल खड़े हो रहे है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि प्रदीप की मौत हत्या है या आत्महत्या। आज प्रदीप का परिवार और पहली पत्नी पूजा केरल से भोपाल पहुंचेंगा।

बता दें मृतक अपनी पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद 24 साल की दूसरी पत्नी निहारिका के साथ रहते थे। दोनों की शादी को अभी एक साल ही हुआ था। पुलिस ने मामला कायम कर जांच में ले लिया है। एस प्रदीप कुमार नायर मूलत: त्रिवेंद्रम केरल के रहने वाले थे, करीब एक साल पहले वह भोपाल में एक एनजीओ में काम करते थे। इस दौरान उनकी भोपाल की रहने वाली निहारिका से मुलाकात हुई थी और दोनों ने एक साल पहले प्रेम विवाह कर लिया था।

बीती रात प्रदीप कुमार नायर रात में रायपुर से भोपाल लौटे थे, जहां घर पर उनकी पत्नी नहीं मिली वह किसी एनजीओ सेमीनार में थी। देर रात जब वह घर लौटी तो उनके और पति के बीच में काफी विवाद हुआ। सोसाइटी के लोगों ने बताया कि हादसे से पहले उन्होंने पति-पत्नी के झगड़ने की आवाजें सुनी, संभवत: पुलिस का घटना के पीछे इसे ही कारण मान रही है।

मृतक की पत्नी निहारिका ने पुलिस को बताया है कि वह रोहित नगर के एक एनजीओ में काम करती हैं। उनके पति एस प्रदीप नायर रायपुर में पीपुल्स एनजीओ के स्टेट प्रोग्राम मैनेजर के पद पर पदस्थ थे। शनिवार रात को बिना बताए भोपाल आए थे। जब वह रात को घर पहुंची इस दौरान किसी बात पर दोनों में विवाद हुआ जिसके बाद वेह जैसे-तैसे मैं खुद को बचाकर फ्लैट से बाहर आ गई।

 इधर, उनके पति ने फ्लैट के स्टोर रूम में खुद को आग लगा ली। जहां पर एनजीओ से जुड़ी फाइल, दस्तावेज और किताबें रखी थी। इससे आग ज्यादा भड़क गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। उन्होंने आग कैसे लगाई, इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। फिलहाल इस घटना में फ्लैट पूरी तरह जलकर खाक हो गया है, वही इस मामलें में कई चौकानें वाले तथ्य सामने आये है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.