Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

रिटर्निंग आफिसर के ना मिलने पर भड़के किसान कलेक्ट्रेट पहुंचकर कहा- निष्पक्ष तरीके से कराया जाए चुनाव

बुरहानपुर। नवल सिंह सहकारी शकर कारखाने के प्रत्यायुक्तों व अध्यक्ष के चुनाव को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। बुधवार को संस्था के व्यक्तिगत सदस्यों की बैठक के लिए सूचना और निर्वाचन कार्यक्रम जारी किए जाने की तारीख तय की गई थी, लेकिन अंशधारी किसान कारखाने पहुंचे तो रिटर्निंग आफिसर तीन दिन से उपलब्ध ही नहीं थे।

किसान भड़क गए और गुरुवार को बड़ी संख्या में अंशधारी किसान कलेक्ट्रेट पहुंच गए। उन्होंने कलेक्टर भव्या मित्तल को ज्ञापन सौंप कर कहा कि चुनाव प्रक्रिया के बीच इस तरह रिटर्निंग आफिसर का अचानक कहीं चले जाना पूरी चुनाव प्रक्रिया को दूषित करता है। भाजपा समर्थित लोगों पर चुनाव टालने का प्रयास करने के आरोप भी लगाए। उन्होंने हाईकोर्ट के आदेशानुसार शकर कारखाने के निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की।

कलेक्टर ने बताया कि रिटर्निंग आफिसर हाईकोर्ट में एक मामले में जवाब प्रस्तुत करने गए थे। हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद से ही कारखाना चुनाव सरगर्मी बढ़ गई थी। राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी ने 3 अगस्त को सहायक आयुक्त सहकारिता अजय पाल सिंह बिलोदिया को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त कर दिया था। उन्होंने राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव कार्यक्रम भी तय कर दिया था। चुनाव प्रक्रिया बाधित होने के कारण इसके चंद रोज आगे बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

आयोग तय करेगा चुनाव कार्यक्रम

कलेक्टर भव्या मित्तल ने रिटर्निंग आफिसर के अचानक गायब होने संबंधी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट में उपस्थिति के कारण वे उपस्थित नहीं थे। शकर कारखाने के चुनाव हाईकोर्ट के निर्देशानुसार ही होंगे, लेकिन अब राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग से मार्गदर्शन लिया जाएगा। तय तिथियों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

आयोग ने 16 अगस्त को नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि, 17 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच, 18 अगस्त को नाम वापसी और शेष प्रत्याशियों को चुनाव चिन्हों के आवंटन की तिथि तय की थी। कारखाने में 23 अगस्त को व्यक्तिगत सदस्यों की बैठक, मतदान और मतगणना होनी थी। हाईकोर्ट जबलपुर ने 19 जुलाई को पारित आदेश में कारखाने के चुनाव 28 अगस्त से पूर्व संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

ठाकुर परिवार के सदस्य रहे मौजूद

कलेक्ट्रेट पहुंचे अंशधारी किसानों के साथ स्थानीय विधायक ठा. सुरेंद्र सिंह के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। कलेक्ट्रेट में ठा. शिवकुमार सिंह जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। हमेशा से इस शकर कारखाने पर ठाकुर परिवार का कब्जा रहा है। वर्तमान में किशोरी देवी सिंह इसकी अध्यक्ष थीं। कारखाने के चुनाव दस साल पहले 2012 में कराए गए थे। इसके बाद से चुनाव नहीं हुए थे। किसानों ने कहा कि कारखाने से सैकड़ों किसान जुड़े हैं। इस दौरान आदित्यवीर सिंह, कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हर्षित सिंह ठाकुर, जयप्रकाश पाटीदार, कैलाश भीकाजी पाटिल, देवेश्वर सिंह, विश्वनाथ पाटिल सहित अन्य किसान उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.