Breaking News in Hindi

रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुए World Cup History में सबसे ज्यादा छक्के, गेल को छोड़ा पीछे

 भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) वानखेड़े के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 3 छक्के लगाते ही विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित ने अपनी टीम को बेहतर शुरूआत देने के लिए शुरूआत से ही एग्रेशन दिखाना शुरू कर दिया था। उन्होंने कीवी गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और टिम साऊदी को निशाना बनाते हुए उन्हें लंबे छक्के जड़े और बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। वह विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। देखें आंकड़े-

विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के
51 रोहित शर्मा
49 क्रिस गेल
43 ग्लेन मैक्सवेल
37 एबी डीविलियर्स
37 डेविड वॉर्नर
31 रिकी पोंटिंग

क्रिस गेल का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
2015 क्रिकेट विश्व कप के दौरान विंडीज बल्लेबाज क्रिस गेल ने 26 छक्के लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया था। अब रोहित शर्मा ने मौजूदा विश्व कप में 27 छक्के लगाकर इसको तोड़ दिया है। इस लिस्ट में इंगलैंड के इयोन मोर्गन का भी नाम हैं जिन्होंने 2019 विश्व कप में 22 छक्के लगाए थे। मौजूदा विश्वकप में ग्लेन मैक्सवेल भी 22 छक्के लगा चुके हैं। एबी डीविलियर्स 21 तो क्विंटन डीकॉक 21 छक्के (इसी संस्करण में) लगा चुके हैं।

वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के
351 शाहिद अफरीदी, पाकिस्तान
331 क्रिस गेल, विंडीज
320 रोहित शर्मा, भारत
270 सनथ जयसूर्या, श्रीलंका
229 महेंद्र सिंह धोनी, भारत

क्रिकेट विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा छक्के
27 रोहित शर्मा, भारत
22 ग्लेन मैक्सवेल,ऑस्ट्रेलिया
21 क्विंटन डीकॉक, दक्षिण अफ्रीका
20 मिशेल मार्श, ऑस्ट्रेलिया
20 डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलिया

टॉप स्कोरर की लिस्ट में 5वें स्थान पर 
विश्व कप 2023 में अब रोहित शर्मा के नाम पर 550 रन हो गए हैं। वह टॉप स्कोरर की लिस्ट में चौथे स्थान पर आ गए हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली 600 से ज्यादा रन बनाकर अभी भी पहले नंबर पर हैं। इसके बाद क्विंटन डीकॉक 591, रचिन रविंद्र 565 और डेविड वॉर्नर 499 का नाम है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11  

न्यूजीलैंड : डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....