Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

रोहित शर्मा ने बताया-क्यों दी केएल राहुल को टीम में जगह, कहा- हर मैच जीतना है

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि टीम इंडिया हर मैच जीतना चाहती है. रोहित ने साफ कर दिया कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज उनके लिए कोई ड्रेस रिहर्सल सीरीज नहीं है. रोहित ने साफ कर दिया कि टीम इंडिया के लिए हर मैच जरूरी है, वो हर सीरीज और मैच जीतना चाहती है. रोहित ने कहा कि वो देश के लिए मैच खेलते हैं और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अंक हासिल करना चाहते हैं. वो नए सीजन की शुरुआत कमाल करना चाहते हैं. रोहित ने इसके अलावा केएल राहुल का भी बचाव किया, जिन्हें इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह मिली है.

राहुल के बचाव में उतरे रोहित

केएल राहुल लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं और उनके बल्ले से विदेश में कुछ बेहतरीन सेंचुरी भी निकली हैं लेकिन इस खिलाड़ी का प्रदर्शन नियमित नहीं रहा है. यही वजह है कि केएल राहुल को टीम इंडिया में जगह मिलने पर सवाल उठते रहते हैं. लेकिन रोहित ने साफ कर दिया कि केएल राहुल एक क्वालिटी बल्लेबाज हैं और उनके अंदर कमाल टैलेंट हैं. रोहित ने कहा कि जब से राहुल ने वापसी की है उन्होंने साउथ अफ्रीका में शतक लगाया है. हैदराबाद में भी उन्होंने 80 से ज्यादा का स्कोर बनाया लेकिन वो चोटिल हो गए. रोहित ने कहा कि ऐसी कोई वजह नहीं है जिसे देखकर वो कह सकें कि केएल राहुल टेस्ट में अच्छा नहीं कर पाएंगे.

रोहित ने की युवाओं की तारीफ

रोहित शर्मा ने युवा खिलाड़ियों की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को परिपक्व बनाना होगा. जायसवाल ने मुश्किल परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन किया है और सरफराज और जुरेल ने भी बेखौफ खेल दिखाया है. रोहित ने बताया कि चेन्नई में हुए प्रैक्टिस सेशन में अच्छी तैयारी हुई और कुछ खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी भी खेले. रोहित ने बताया कि टीम इंडिया का हर खिलाड़ी नए सीजन के लिए तैयार है.

भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज

भारत बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. पहला मैच चेन्नई में 19 सितंबर से शुरू होगा. दूसरा टेस्ट कानपुर में 27 सितंबर से शुरू होगा.

भारतीय टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और यश दयाल

बांग्लादेश की टीम: नजमुल हसन शांतो (कप्तान), जाकिर हसन, शदमान इस्लाम, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहमान, महमुदुल हसन जॉय, जाकेर अली (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, मेहदी हसन मिराज, नईम हसन, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, नाहिद राणा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.