Breaking News in Hindi

लकड़ी के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 1200 किलो गांजा, पुलिस ने ट्रक सहित किया जब्त

जबलपुर। थाना तिलवारा पुलिस ने लकड़ी से भरे ट्रक में गांजे की बड़ी खेप पकड़ी। करीब 1200 किलो गांजा पुलिस ने ट्रक से जब्त किया। पकड़े गए गांजे की बाजार कीमत लाखों रुपये बताई है। गांजे की खेप जिस ट्रक में लाई जा रही थी, वह छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से हरियाणा और राजस्थान की तरफ भेजा जा रहा था। तिलवारा थाना पुलिस की इस कार्रवाही के बाद एडीजी उमेश जोगा और एसपी तुषारकांत विद्यार्थी भी पहुंचे। पूछताछ में पता चला है कि रास्ते में इनके और भी मददगार मिलते रहे हैं, जो कि इन्हें मंजिल तक पहुंचने में मदद कर रहे थे।

चुनाव आयोग और डीजीपी के निर्देश पर एडीजी के नेतृत्व में पूरे जोन में नशे के कारोबार को लेकर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर जबलपुर की सीमा में लगातार जांच पड़ताल की जा रही है। बीते कुछ दिनों से तिलवारा थाना पुलिस को सूचना मिल रही थी कि ट्रकों से अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है।

रविवार को तिलवारा थाना पुलिस वाहनों की जांच में लगी हुई थी। उसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक को जांच के लिए रोका गया, तो उसका ड्राइवर ट्रक को छोड़कर भागने लगा। पुलिस को गतिविधि संदिग्ध लगी तो चालक को पकड़ा गया। पुलिस ने ट्रक के कंडक्टर को भी पकड़ा है। दोनों से पुलिस ने जब पूछताछ की तो पहले तो उन्होंने कुछ नहीं बताया, लेकिन जब सख्ती से पूछा तो बताया कि लकड़ियों के बीच में गांजे को छिपाकर हरियाणा तरफ ले जा रहे थे।

रास्ते में मिलना थे मददगार

एडीजी उमेश जोगा ने बताया कि ट्रक के चालक और हेल्पर को गिरफ्तार किया है। चालक का नाम महेश कुमार है और हेल्पर का नाम मोहम्मद शकील बताया है। ये दोनों आरोपित हमीरपुर के रहने वाले हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि 26 अगस्त को जगदलपुर छत्तीसगढ़ से लकड़ियों के बीच में गांजा को छिपाकर हरियाणा- राजस्थान ले जा रहे थे। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि रास्ते में मदद करने वाले लोगों से भी मिलना था, जो कि समान ले जाने में हमारी मदद करते। पुलिस ने 1200 किलो गांजा जब्त कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

तेजी से चल रहा अभियान

इसा मामले में एडीजी उमेश जोगा ने बताया कि नशीले पदार्थो को लेकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में सभी जिले के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है। संदेह होने पर गाड़ियों को रोककर पूछताछ की जाती है। जोगा ने कहा कि अवैध गांजा तस्करी के आरोपियों से जानकारी ली जा रही है कि गांजा तस्करी में और कौन-कौन लोग साथ में शामिल है। पुलिस ने ट्रक मालिक को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...