Breaking News in Hindi

लखनऊ में महिला कैदियों के वैन में लगी आग, 9 बंदी और 14 कॉन्स्टेबल थीं सवार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को चलते वाहन में आगजनी की घटना सामने आई है. यह आग कैदियों को लेकर जा रही वैन में लगी है. महिला बंदियों को पेशी से जेल लेकर जा रही कैदी वैन में आग लगने से सड़क में हड़कंप मच गया. यह आग बीच सड़क पर राजभवन गेट नंबर 14 के सामने कैदी वैन में लगी थी. महिला कैदी वैन जिला न्यायालय से गोसाईगंज स्थित जेल जा रही थी. कैदी वैन में 9 महिला कैदी और महिला पुलिसकर्मी सवार थीं.

वैन में भीषण आग लगने के बाद लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई. महिला कैदियों समेत वैन में कुल 24 लोग मौजूद थे. आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है. कैदी वैन में आग लगने के बाद राजभवन के पास जाम लग गया. मौके पर पहुंची पुलिस और यातायात की टीम ने ट्रैफिक व्यवस्था को संभाला, तब जाकर वाहनों की आवाजाही सुचारी रूप से शुरू हो सकी.

राजभवन में फायर सिस्टम को किया गया एक्टिव

राजभवन की सुरक्षा अधिकारी प्रभारी मिथलेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला कैदी वैन में आग लगने के बाद तुरंत ही पुलिस टीम को इसकी सूचना दी गई. राजभवन में लगी फायर सिस्टम को एक्टिव किया गया. जलती वैन से महिला कैदियों को बाहर निकाला गया. किसी तरह आग पर काबू पाया गया.

वैन में कुल 24 लोग थे सवार

मिथिलेश कुमार ने कहा कि अगर आग पर नहीं काबू पाया जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी. वैन में 9 महिला कैदी, 14 स्टाफ और एक ड्राइवर समेत कुल 24 लोग सवार थे. अगर समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो आसपास के वाहनों में भी फैल जाती.

मौके पर पहुंची दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

फायर सर्विस ऑफिसर राजकुंमार रावत ने बताया कि राजभवन गेट नंबर 14 पर गाड़ी में स्पार्किंग हुई. गाड़ी में आग लग गई. महिला सिपाही जो सुरक्षा में लगी थी. सभी को बाहर निकाला गया. 9 महिला कैदी को दूसरी वाहन से दूसरी जगह भेजा जा चुका है. मौके पर दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...