Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

लव जिहाद करोगे तो दुकानें जला देंगे… रैली में ये क्या बोल गए बीजेपी के नेताजी?

उत्तराखंड में बीजेपी नेता लखपत सिंह भंडारी की तरफ से एक समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी गई. इस टिप्पणी के बाद उनपर सामाजिक सौहार्द को खतरे में डालने का केस दर्ज कर लिया गया है. भाजपा में पौड़ी गढ़वाल इकाई के उपाध्यक्ष लखपत सिंह भंडारी श्रीनगर में एक रैली में शामिल होने के लिए गए थे. रैली चेतना और चेतावनी नाम से आयोजित की गई थी.

अपने बिगड़े बोल के कारण लखपत भंडारी ने विशेष समुदाय के लोगों को कथित रूप से ‘लव जिहाद’ से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दे दी थी. इतना ही नहीं उन्होंने ऐसा करने वालो की दुकानों को जलाने की भी धमकी दी थी. इसलिए उनपर अब केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस जल्द ही बीजेपी नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है.

सोशल मीडिया पर वायरल

श्रीनगर में आयोजित चेतना और चेतावनी रैली में नेता जी के विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सुनने के बाद उन खास समुदाय के लोगों की तरफ से किसी तरह की अनहोनी न हो जाए, इसलिए सोशल मीडिया से उन वीडियोज को हटा दिया गया है. इतनी ज्यादा भीड़ में इस तरह की बयानबाजी के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है और सामाजिक सौहार्द को खतरे में डालने के लिए बीजेपी नेता पर केस दर्ज किया गया है.

इतनी ज्यादा संख्या में मौजूद लोगों के सामने बीजेपी नेता के आपत्तिजन बयान पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लिया है और उनपर कार्रवाई करने की बात कर रही है. बीजेपी नेता ने खास समुदाय के लोगों को लव जिहाद न करने की चेतावनी दी. बीजेपी नेता के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.