Breaking News in Hindi

लोकसभा चुनाव के लिए ट्रेनिंग ले रहे टीचर की अचानक बिगड़ गई तबीयत, अस्पताल में हुई मौत…

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में लोकसभा चुनाव की ट्रेनिंग ले रहे टीचर की अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें अचेत अवस्था में ट्रेनिंग में मौजूद कर्मचारियों ने अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव चार चरणों में होना है।

इसका पहला चरण 19 अप्रैल के दिन होगा चुनाव में सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके लिए सरकारी कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है। टीचर विनीत कुमार की ट्रेनिंग के दौरान ट्रेनिंग कक्ष में अचानक तबियत बिगड़ गई थी।

विनीत कुमार मालवीय बोरना मिट्ठा में शिक्षक थे और सोहागपुर में बुधवार को चुनाव ट्रेनिंग लेने के लिए आए थे। ट्रेनिंग के दौरान अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और उनकी हालत बिगड़ते देख बाकी के लोग उनको तुरंत डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि शिक्षक को हार्ट अटैक आया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप