Breaking News in Hindi

लोकायुक्त की टीम ने प्रधानाचार्य को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा, शिक्षिका को झूठी जांच में फंसाने की दे रहा था धमकी…

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में उज्जैन की लोकायुक्त की टीम ने सोमवार को शासकीय प्राथमिक विद्यालय संजय नगर के प्रधानाचार्य को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है। आरोपी तिलकराज सेम 5 हजार की रिश्वत ले रहा था। आरोपी ने शिक्षिका पदमा बाथम से यह रिश्वत मांगी थी और उसको झूठी जांच में फंसाने की धमकी दे रहा था। शिक्षिका ने इसकी शिकायत 4 अप्रैल को उज्जैन लोकायुक्त से की थी।

जिसके बाद पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन अनिल विश्वकर्मा ने इस शिकायत की जांच के लिए डीएसपी सुनील तालान को निर्देश दिए थे। जिसके बाद शिकायत की जांच में रिश्वत मांग की पुष्टि के लिए शिक्षिका और प्राचार्य की बातचीत की तस्दीक कराई गई और शिकायत सही पाए जाने पर वेतन मिलने के बाद शिक्षिका को 5 हजार की रिश्वत लेकर बुलाने वाले प्राचार्य तिलक राज को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया।

पकड़े गए प्रभारी प्रधानाध्यापक तिलक राज सेम ने मीडिया के सामने खुद को निर्दोष होने की सफाई दी तिलक राज झूठी जांच में फसाने की धमकी देकर शिक्षिका पदमा बाथम से 6 हजार रुपए प्रति माह रिश्वत की मांग कर रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप